अगर किसी ने खुला हुआ कुट्टू का आटा बेचा और उसे खाने से कोई बीमार हो गया तो उसकी जिम्मेदारी व्यापारी की होगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के सहायक आयुक्त दीपक सिंह का। उन्होंने बुधवार को दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।