फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवोदय प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
सरधना।  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सात दिवसीय नवोदय प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को सात दिवसीय नवोदय प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार और मुख्य अतिथि नवीन मिश्र ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में कक्षा 12वीं की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी 12वीं की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए 11वीं की टीम 100 रन पर ऑल आउट हो गई। यशराज ने 49 रन बनाए और 3 विकेट अपने नाम किए। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 12वीं के कप्तान मनीष और 11वीं के कप्तान फहीम रहे। टूर्नामेंट के सभी मैच पीईटी मुकुल कुमार की देखरेख में खेले जा रहे हैं। संचालन विद्यालय कैप्टन यशवी सोम ने किया। शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें