फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल पुराने अंदाज में हुआ नौचंदी मेले का महोत्सव, बालाओं ने जमकर किया फूहड़ नृत्य

Tue, 20 Dec 2016 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौचंदी मैदान में चल रहे नव वर्ष मेले में उसी तरह के वैरायटी शो को शुरू किया गया है जिसे 10 साल पहले केवल फूहड़ तथा भौंडे नृत्यों के कारण बंद किया गया था। इस मेले में भी यह शो उसी अंदाज में शुरू हुआ और बालाओं ने जमकर फूहड़ नृत्य किया।
विज्ञापन


मेला नौचंदी मैदान में 25 दिवसीय नववर्ष मेला चल रहा है। इस मेले में इस बार डांस शो का आयोजन किया जा रहा है। एक कला मंच के तत्वावधान में बीती रात इस आयोजन में जमकर फूहड़ नृत्य हुआ। द्विअर्थी फिल्मी गानों पर एक साथ छह-छह बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। सिंगल डांस में भी नृत्यांगना ने इस तरह केे लटके झटकों में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। हैरत की बात यह रही कि एक के बाद एक जमकर ऐसे ही गाने चले और इसी तरह का नृत्य पेश किया गया।

विदित हो कि नौचंदी मेले में लगभग दस साल पहले इसी तरह के कार्यक्रम पहले नौटंकी और बाद में वैरायटी शो के नाम से हुए। चूंकि इनमें फूहड़ नृत्य होते थे तो यहां हंगामा, बवाल और मारपीट तक होने लगी। छेड़छाड़ आम हो गई। कई बार स्थिति यहां बेकाबू होते बची। ऐसे में इस कार्यक्रम पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। इसी मैदान में भले ही मेला दूसरा लगा हो पर फिर से इसी शुरुआत चर्चा का विषय बनी है। केवल मेला नौचंदी ही नहीं बल्कि कई स्थानों पर लगने वाले नुमाइश मेलों में भी इस तरह के शो बंद किए गए हैं। हैरत की बात यह है कि मेरठ में एक ऐसे मेले से इसकी शुरुआत की गई है जिसे सौहार्द का प्रतीक बताया जा रहा है। जिसमें यहां की संस्कृति को प्रतिबिंबित करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें