फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वरों की सरगम में सजा नवसंवत्सर उत्सव

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के सुभाष चंद बोस सभागार में आयोजित रोटरी इंटरनेशनल डिसटरिक 3100 मेरठ - फोटो : samvad
विज्ञापन
जब रिमझिम के संग सुर बरसें और कोयल की तान मंच पर उतर आए तब उत्सव सिर्फ आयोजन नहीं, एक जीवंत अनुभव बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा रहा जब लोकस्वर की मिठास ने पूरे माहौल को सुरमयी बना दिया। मधुर लोकगीतों की गूंज के साथ पद्म श्री मालिनी अवस्थी ने अपने स्वरों का ऐसा जादू बिखेरा कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। उनकी गायकी में कभी बादलों की गर्जना थी तो कभी कोयल की मीठी पुकार।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित रोटरी क्लब के नवसंवत्सर उत्सव में विरासत और कला का सुंदर संगम देखने को मिला। मालिनी अवस्थी लोकगीतों की प्रस्तुति दी साथ ही भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश भी दिया। कहा कि हिंदू नववर्ष हर घर में उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए और यह जिम्मेदारी माता-पिता की है कि वे नई पीढ़ी को इसकी महत्ता समझाएं। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1999 से मेरठ शहर से जुड़ी हैं। मंच संचालन समीर ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मालिनी अवस्थी के साथ रोटरी के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक बासुदेव गोलियान, सीडीओ नुपुर गोयल, विपुल अग्रवाल और अजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सीए नितिन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रखर गुप्ता, शुभांकित गुप्ता, प्रणय गुप्ता, समीर अग्रवाल, मनोज वाजपेई, तनुज गुप्ता, मृद्ल गोयल, योगेश अग्रवाल, विवेक गर्ग आदि रहे।
- प्रतियोगिता में इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग
- वेद इंटरनेशनल स्कूल, आईआईएमटी एकेडमी, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, वर्धमान एकेडमी, डेफोडिल पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल, गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल, माेनार्क स्कूल, सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल, सनतान धर्म कन्या इंटर कॉलेज, ट्रांसलेम एकेडमी, एमपीजीएस, गार्गी गर्ल्स, प्रेजीडेंसी पब्लिक स्कूल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें