हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुढ़ाना के रास्ते दिल्ली जा रहे कांवड़ियों की टोली पर कुरैशियों वाली पुलिया के पास शरारती तत्वों ने पानी फेंक दिया, जिससे कांवड़िये भीग गए। कांवड़ियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर कांवड़ियों के गुस्से को शांत किया।
दिल्ली के नांगलोई निवासी मुकेश वर्मा, कृष्णा पांडेय, रोहिताश सिंह वर्मा अपने अन्य साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुढ़ाना के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे महावीर चौक से गुजरकर उनकी टोली कुरैशियों वाली पुलिया के पास पहुंची, तो किसी ने उनके ऊपर पानी फेंक दिया, जिससे कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों की टोली को समझाकर माहौल शांत किया। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए उन्हें कोतवाली लाया गया। कांवड़ियों ने अज्ञात लोगों पर पानी फेंकने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने कांवड़ियों को दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/