फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस कमांडों के साथ शहर में फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएस कमांडों के साथ शहर में फ्लैग मार्च
विज्ञापन


- हाईवे और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी की गई
- हापुड़ अड्डे और अन्य क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा उड़ाकर परखी गई व्यवस्था

मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था कडुी कर दी गई। सोमवार को हाईवे और शहर के संवेदनशील स्थानों पर एटीएस के कमांडों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने ड्रोन कैमने को उड़ाकर आने जाने वाले लोगों की निगरानी भी परखी।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान, एएसपी कोतवाली रणविजय सिंह, सीओ धर्मेन्द्र चौहान, सीओ अखिलेश भदौरिया, सीओ पंकज कुमार, आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट सुरेश कु मार एटीएस के कमांडों के साथ शाम पांच बजे हापुड़ अड्डा चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवायड की अलग अलग टीमों के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इसके बाद पुलिस अफसरों नें आरएएफ और एटीएस टीम के साथ हापुड़ रोड, भूमिया पुल, गढ़ रोड और शास्त्रीनगर में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

हाईवे और कांवड़ मार्ग पर पैनी नजर
गंगनहर पटरी स्थित कांवड़ मार्ग और दिल्ली- देहरादून हाईवे पर जैसे ही कांवड़ियों की भीड़ बढ़नी शुरू हुई है। वैसे ही हाईवे और कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि एटीएस टीम अलग अलग समय में प्वाइंट बनाकर मूवमेंट कर रही हैं। एसपी देहात राजेश कुमार ने भी कांवड़ मार्ग पर पुलिस अफसरों के साथ फ्लैग मार्च निकाकर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

रात के लिए क्यूआरटी टीम
एसपी सिटी का कहना है कि रात की सुरक्षा के लिए अलग से बीस क्यूआरटी टीम बनाई गई हैं। जिनमें एक टीम में एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी तैनात किए गये हैं। यह सभी टीमें शहर में हाईवे, कांवड़ मार्ग और आर्मी क्षेत्र में अलग से मुख्य स्थानों पर चौकस रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें