फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपराध शाखा भेजे गए नौचंदी थाना प्रभारी,इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बुधवार को एसएसपी अविनाश पांडेय ने लंबे समय से एक ही थाने में जमे पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। निरीक्षक प्रतिभा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि, नौचंदी थाना प्रभारी इलम सिंह को शिकायत के बाद अपराध शाखा में भेज दिया गया। निरीक्षक इलम सिंह की काफी समय से एसएसपी को अलग-अलग मामलों में शिकायत मिल रही थी। एसएसपी ने 34 पुलिस कर्मियों को बदला है।
विज्ञापन

निरीक्षक जितेंद्र सिंह को कंकरखेड़ा प्रभारी, निरीक्षक पंकज कुमार को कोतवाली प्रभारी, निरीक्षक विनय कुमार को गंगानगर प्रभारी , निरीक्षक अनूप सिंह को नौचंदी प्रभारी, निरीक्षक महावीर सिंह को साइबर थाना प्रभारी, निरीक्षक महेश राठौर को अपराध रेलवे सड़क, निरीक्षक अतुल कुमार को देहली गेट प्रभारी, निरीक्षक योगेंद्र कुमार को साइबर थाना, देहली गेट प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार को कोतवाली निरीक्षक अपराध के पद पर भेजा गया। इसी तरह उपनिरीक्षक पूजा पवार को थानाध्यक्ष रोहटा, उपनिरीक्षक रवींद्र कुमार को थानाध्यक्ष बहसूमा, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह को थाना टीपी नगर, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष मुंडाली, उपनिरीक्षक रामगोपाल सिंह को एसएसआई खरखौदा बनाया गया है। साथ ही एसएसपी ने 18 और उपनिरीक्षकों का भी कार्यक्षेत्र बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें