फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौचंदी पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी करने वाला शातिर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी पुलिस ने बैंक खातों और दस्तावेज का दुरुपयोग कर साइबर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी भराला, दौराला निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयोग एक मोबाइल भी बरामद किया है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि 29 जून को नौचंदी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें बैंक खातों, आधार कार्ड और पैन कार्ड का उपयोग कर संगठित ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले में पूर्व में यूनुस पुत्र इस्लाम और लीजा पुत्री कमल सिंह को 29 जून 2026 को ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे थे। भारत सरकार के समन्वय पोर्टल और बैंकों से प्राप्त जानकारी भी इसमें सहायता ली गई। साक्ष्यों के आधार पर आकाश कुमार को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें