फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी मेले में दुकानों को लेकर बखेड़ा, हंगामा   

Fri, 20 Apr 2018 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
नौचंदी मेले में सड़कों पर दुकान लगाने का विरोध करने पर बृहस्पतिवार को बखेड़ा हो गया। पुलिस ने दुकानें हटवानी शुरू कीं तो हंगामा हो गया। शहर विधायक रफीक अंसारी के वहां पहुंचने की सूचना पर एसपी सिटी भी फोर्स लेकर पहुंचे। एसपी सिटी ने दुकानों को हटवाकर चेतावनी दी कि हंगामा किया तो कार्रवाई होगी। 
नौचंदी मेले में तिरंगा गेट पर सड़क पर दुकानें लगी थीं। इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला फोर्स पहुंचे तो दुकानदारों ने विरोध कर दिया। दुकानदारों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्रता की गई। मामला एसपी सिटी तक पहुंचा। एसपी सिटी व सीओ सिविल लाइन समेत कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। शहर विधायक ने दुकानदारों की मांग एसपी सिटी के सामने रखी। जिस पर एसपी सिटी ने विधायक से कहा है कि सड़क पर दुकानें नहीं लगने देंगे। दुकानों पर खड़े होकर लड़के मेले में आने वाली युवतियों और महिलाओं से छेड़खानी करते है। दुकानें अंदर लगाएं, सड़क पर नहीं लगेंगी। बाद में दुकानदारों ने खुद ही दुकानें हटा लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्टर बनाएं, होगा सत्यापन 
एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर नौचंदी को निर्देश दिए कि सभी दुकानदारों के नाम रजिस्टर में दर्ज करो। उनका सत्यापन भी करो। मेले में कोई बखेड़ा होगा तो इन्हीं दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज होगा। नौचंदी मेले मेें कोई अराजकता नहीं होने दी जाएगी। उसके बाद एसपी सिटी ने मेले में दुकानदारों के साथ मीटिंग ली। कहा कि मेले की सुरक्षा दुकानदार भी करेेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें