फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-कार की भिड़ंत, कार सवार दो युवकों की मौत 

Fri, 20 Apr 2018 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर गांव धनौटा के सामने बुधवार देर रात रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव कैली निवासी खाने सिंह की बेटी मनीषा का बुधवार को विवाह था। बारात गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा से आई थी। शादी समारोह से रात करीब दो बजे दूल्हे विक्की पुत्र हरपाल के दोस्त रविकांत (23) पुत्र सेंसरपाल निवासी अम्हेड़ा, कार चालक अतुल (30) पुत्र ब्रजमोहन निवासी गंगानगर, आशु पुत्र बाबूराम, उसका छोटा भाई अनिल निवासी छिलोरा भावनपुर और बबलू पुत्र राजपाल निवासी खतौली कार से लौट रहे थे। 
हापुड़ रोड पर गांव धनौटा स्थित लोहिया फार्म हाउस के सामने सोहराब गेट डिपो की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। हादसे में अतुल और उसकी बगल में बैठे रविकांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे की सीट पर बैठे बबलू, आशु और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी एएसपी अमित आनंद और ग्रामीणों ने कार में फंसे तीनों घायलों को मशक्कत के बाद निकाला। जिन्हें गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक रविकांत के चचेरे भाई रमाकांत ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें