मेरठ। नौचंदी मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह और अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी पटेल मंडप में पहुंचे। बताया गया कि 15 मई से मेला लगना शुरू हो जाएगा, जबकि निर्माण सहित अन्य कई कार्य अधूरे है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि नौचंदी मेले से संबंधित जितने भी कार्य हैं, उनको 10 मई तक हर हाल में पूरा करा लें।
मेले में निर्माण, लाइट, तहबाजारी सहित अन्य कामों से संबंधित टेंडर की प्रक्रिया जारी है। टेंडर की शर्तों में बदलाव होने पर निगम अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। शहर के कई ठेकेदारों ने इस बारे में अधिकारियों से शिकायत की है।
सोमवार को जिला प्रशासन और निगम के अधिकारियों ने नौचंदी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों ने निर्देश दिए। एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने बताया है कि टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी हैं। जल्द ही मेले में सभी कार्य करा लिए जाएंगे।