फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी मेला: विकास कार्यों का बजट प्रस्ताव बनाने में जुटे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौचंदी मेला: विकास कार्यों का बजट प्रस्ताव बनाने में जुटे अधिकारी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी मेला परिसर को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम ने बजट प्रस्ताव की तैयारी शुरू कर दी है। मेला परिसर में सड़क, शौचालय, पानी की लाइन, दुकानों व पटेल मंडप की रंगाई-पोताई, निर्माण कार्य, उद्यान आदि कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों पर एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

नौचंदी मेला परिसर की स्थिति बेहद खराब है। कई दुकानें गिर गई हैं, वहीं पटेल मंडप भी क्षतिग्रस्त है। जिनकी मरम्मत के साथ रंगाई-पोताई किया जाना जरूरी है। इसके अलावा मेले के बीच मार्गों पर हरियाली के लिए पेड़ पौधे भी लगाए जाने हैं। जगह-जगह शौचालय बनाए जाएंगे। साथ ही पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग ठेके छोड़े जाएंगे। दो दिन पहले महापौर सुनीता वर्मा ने मेला परिसर का निरीक्षण करते समय निर्माण विभाग के इंजीनियरोें को बजट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिन पर निगम अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम निर्माण विभाग के एई नानक चंद का कहना है कि बजट प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। प्रयास है कि इसी माह टेंडर निकालकर काम शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें