फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे बाद पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस   

Mon, 17 Oct 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
ट्रेन की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौचंदी एक्सप्रेस रविवार को भी दस घंटे देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। रेलवे कंट्रोल के मैसेज के बाद लिंक को सहारनपुर भेजा गया। स्टेशन पर रात दो बजे के बाद ही ट्रेन को लखनऊ रवाना करने की घोषणा की जा रही थी। मेरठ से वाया लखनऊ इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक सप्ताह से लेट चल रही है। रविवार को यह ट्रेन निर्धारित सुबह 8 बजे की बजाय 10 घंटे देरी से शाम 6 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेन के दस घंटे देरी से पहुंचने पर स्टेशन अधिकारियों ने इसकी सूचना दिल्ली रेलवे कंट्रोल को दी और लिंक को सहारनपुर भेजने की बाबत पूछा। वहां से ट्रेन को सहारनपुर भेजने का मैसेज मिलने पर इसे सवा छह बजे सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन को रात दो बजे इलाहाबाद के लिए रवाना करने की घोषणा की जा रही थी। ट्रेन की लेट लतीफी के चलते काफी लोगों ने यात्रा रद कर दी। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि कंट्रोल के निर्देश पर लिंक को सहारनपुर भेजा जा रहा है। बिना लिंक को एक दिन रद किए नौचंदी समय की पटरी पर नहीं आ सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें