फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी थाना पुलिस ने किया डकैती का खुलासा, घर का मालिक ही निकला आरोपी

Wed, 18 Jan 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी राकेश कश्यक
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में गोल मंदिर के पास 12 जनवरी को सर्राफ राकेश कश्यक के घर हुई डकैती का नौचंदी थाना पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मकान मालिक राकेश कश्यक को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपी अभी फरार हैं। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद हुई है। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी राकेश ने बताया कि उसने दिल्ली निवासी सर्राफ सोनू व दिनेश और आगरा निवासी परषोत्तम से करीब एक किलो सोना उधार लिया गया था। तीनों सर्राफ लगातार राकेश से अपने सोने का रुपया मांग रहे थे। मगर वह रुपए नहीं दे रहा था जिसके बाद राकेश ने एक षडयंत्र के तहत अपने दोस्तों के साथ मिलकर डकैती की प्लानिंग की तैयारी की और 12 जनवरी की सुबह 5:30 बजे डकैती दिखाकर नौचंदी थाना में मुकदमा दिया। राकेश की मंशा थी कि डकैती दिखाकर वह 1 किलो सोना देने से वह बच जाएगा। 

वहीं एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि राकेश कश्यक को गिरफ्तार कर उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही हैं। गिरफ्तार राकेश आगरा के एत्मादोला के सुदामापुरी का रहने वाला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें