फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में पहली बार होगा राष्ट्रीय महिला हॉकी का संग्राम, मार्च में विभिन्न राज्यों की 13 टीमें लेंगी हिस्सा

Mon, 27 Feb 2023 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 1 मार्च से 15 मार्च तक कैलाश प्रकाश स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रीय महिला हॉकी का मुकाबला होने जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 13 टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन
हॉकी टर्फ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने के बाद जिले में पहली राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता होने जा रही है। उत्तर प्रदेश खेल विभाग द्वारा 1 मार्च से तक राष्ट्रीय महिला हॉकी प्राइजमनी प्रतियोगिता होगी। रविवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्रपाल सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया प्रतियोगिता में देश के अलग अलग राज्यों की 13 टीमें शामिल होंगी। जिनके बीच 19 मैच होंगे, 15 लीग मैच, 2 सेमीफाइनल, व तीसरे नंबर के  लिए एक मैच और अंत में फाइनल होगा। 100 खिलाड़ी राष्ट्रीय और 20-25 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिनमें भारतीय हॉकी टीम को सदस्य वंदना कटारिया, रानी रामपाल सहित कई महिला खिलाड़ी शामिल हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: बेटा-बेटी एकसाथ बने दरोगा तो गर्व से चौड़ा हुआ किसान का सीना, भाई-बहन ने पिता को किया सैल्यूट
विज्ञापन


विजेता को 2 लाख और उपविजेता को 1 लाख  रुपए वितरित होंगे। प्रति खिलाड़ी को 400 रुपए प्रति डाइट का मिलेगा। भारतीय हॉकी संघ द्वारा 12 तकनीकी अधिकारी प्रतियोगिता कराएंगे। मेरठ में पहली बार खेल विभाग हॉकी प्रतियोगिता हो रही है।
विज्ञापन


हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान संचालित होने के बाद यह पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने जा रही है। लखनऊ छात्रावास, एसएसबी लखनऊ, साई सेंटर लखनऊ, नॉर्दन रेलवे और मध्य प्रदेश की टीम से कई बड़े नाम खेल सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें