फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आईपीएस अपर्णा कुमार को मिला तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड, कर चुकी हैं ये कारनामे

Thu, 29 Aug 2019 03:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आईपीएस अपर्णा कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरूवार को आईपीएस अपर्णा कुमार को राष्ट्रपति भवन में तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एडवेंचर क्षेत्र का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है, जो खेलकूद में दिए जाने वाले अर्जुन अवॉर्ड की तरह है। यह सम्मान पाने वाली वह पहली आईपीएस/ अखिल भारतीय सेवा की अधिकारी हैं।

विज्ञापन


आईपीएस अपर्णा कुमार सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार की पत्नी है। इन दिनों वह आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) में डीआईजी हैं और देहरादून में तैनात हैं। लंबे समय से वह पवर्तारोहण और ट्रैकिंग करती रही हैं।

2013 से उन्होंने पर्वतारोहण की तरफ कदम बढ़ाए और हर मुश्किल को पार करते हुए सबसे ऊंचे पर्वत शिखरों पर तिरंगा फहराया। वह विश्व की दुर्गम और सर्वोच्च ऊंची चोटियों पर पहुंचकर तिरंगा फहरा चुकी हैं। इन्हीं कामयाबियों के लिए गुरूवार को राष्ट्रपति भवन में आईपीएस अपर्णा कुमार को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनकी इस कामयाबी पर मंडलायुक्त संजय कुमार ने हर्ष जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक प्राप्त उपलब्धियां 
- जून 2019 में उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के अलास्का में सर्वोच्च चोटी माउंट डेनाली पर तिरंगा फतह किया और सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटी पर भारत का झंडा फहराने वाली प्रथम पुलिस अधिकारी बनी। 
- 13 जनवरी 2019 को दक्षिणी ध्रु पर पहुंचने वाली प्रथम आईपीएस  
- 30 अगस्त 2014 को अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर किलमंजारो (तंजानिया)  पर तिरंगा फहराया। 
- सात नवंबर 2014 को आस्ट्रेलिया एवं महासागरीय क्षेत्र का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कार्सटेन्सज पिरामिड (इंडोनेशिया) पर तिरंगा फहराया। 
- 14 जनवरी 2015 को दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर एकोनेकागुआ (अर्जेन्टीना) पर तिरंगा फहराया। 
- 7 अगस्त 2015 को यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर एल्बरस (रूस) पर तिरंगा फहराया। 
- 17 जनवरी 2016 को अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे ऊंचा पवर्त शिखर विनसन मैसिफ पर तिरंगा फहराया। 
- 21 मई 2016 को एशिया महाद्वीप एवं विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट नार्थ फेस (चीन-तिब्बत) पर तिरंगा फहराया। 
- 25 सितंबर 2017 को विश्व के 8 वें सबसे ऊंचे पर्वत शिखर मनासू 8163 मी. (नेपाल) पर तिरंगा फहराया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें