फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 12 नवंबर से होगी नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेप टू सक्सेस स्कूल में होगा आयोजनए, 200 से अधिक स्कूलों से 600 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बागपत रोड स्थित स्टेप टू सक्सेस स्कूल में सीबीएसई नेशनल पुरुष रोप स्किपिंग चैंपियनशिप (रस्सी कूद) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 नवंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन

चार दिवसीय इस चैंपियनशिप में देशभर के सीबीएसई स्कूलों की टीम प्रतिभाग करेंगी। लगभग 600 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विभिन्न राज्यों से आने वाले युवा खिलाड़ी अपनी गति, फुर्ती, कौशल, समन्वय, सहनशक्ति और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें