फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राष्ट्रीय रस्सी कूद प्रतियोगिता आज से, 500 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बागपत रोड स्थित स्टेप टू सक्सेस स्कूल मेरठ में होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बागपत रोड स्थित स्टेप टू सक्सेस स्कूल में शनिवार से राष्ट्रीय रस्सीकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के 70 स्कूलों के 500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. रश्मि मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि पहली बार स्कूल में ऐसा आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता में कई श्रेणी में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसे लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से भी तैयारी कर ली गई है। यह प्रतियोगिता 24 से 27 अक्तूबर तक चलेगी। बच्चों को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सीबीएसई की ओर से ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार सुबह 10 बजे होगा। बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान उद्घाटन करेंगे। समापन 27 अक्तूबर को होगा। इस दौरान सभी श्रेणी के विजेता व उपविजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 31 से
मेरठ। किला रोड स्थित बीएनजी स्कूल में 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक दूसरा राजकुमार मेमोरियल इंटर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्ष हुए पहले इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 45 स्कूलों से 325 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस बार भी प्रतियोगिता में काफी संख्या में स्कूलों के प्रतिभाग करने की उम्मीद की जा रही है। जिला शतरंज संघ की ओर से प्रतियोगिता को लेकर पूरी तैयारी की गई है। प्रतियोगिता को लेकर स्कूलों की एंट्री भी शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-12, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। सभी श्रेणी में विजेताओं को प्रमाण पत्र व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें