फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेपी क्रिकेट एकेडमी की 256 रन से बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बीडीएस और जेपी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें जेपी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 256 रन से मैच जीता। जेपी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए। इसमें यथार्थ सिंह ने 113 गेंद में 173 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने आठ छक्के और 20 चौके लगाए। अभि ने भी 105 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 18 चौके और एक छक्का लगाया। गेंदबाजी में युवराज और मनु ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीडीएस की टीम मात्र 52 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वदिश ने सर्वाधिक 10 रन बनाए। गेंदबाजी में सूर्यांश ने चार और वैभव ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच यथार्थ को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभि रहे। इस मौके पर सनी भाटी, आकश, सचिन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें