फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति समापन सत्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, जुटेगा अमला

Sat, 11 Aug 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Amit Shah West Bengal
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की आज होने वाली बैठक अहम होगी। क्योंकि इस बैठक के समापन सत्र को जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे, वहीं वह बैठक समापन के बाद प्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ अलग से बैठक करेंगे। इस बैठक में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश के भाजपा सांसदों और विधायकों का अमला जुटेगा। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्य मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य सहित एक दर्जन से ज्यादा कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार मंत्री मेरठ पहुंच गए हैं। जबकि केंद्रीय मंत्री मंडल से साध्वी निरंजन ज्योति भी मेरठ पहुंच गईं। जबकि रविवार को होने वाली बैठक के लिए उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सांसद जो कि केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं, उनके साथ ही बाकी के मंत्री और विधायकों के साथ सभी सांसद मौजूद रहेंगे। 

शनिवार को बैठक में प्रदेश सरकार में मंत्री सतीश महाना, रीता बहुगुणा जोशी, सुरेश खन्ना, दारा सिंह चौहान, मुकुट बिहारी वर्मा, एसपी सिंह बघेल, चेतन चौहान आशुतोष टंडन गोपालजी, रमापति शास्त्री, सत्यदेव पचौरी, स्वाति सिंह, श्रीकांत शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश राणा और भूपेंद्र चौधरी मेरठ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें