फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने 31 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को नेशनल क्रिकेट एकेडमी और हनी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें नेशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 31 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

नेशनल क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इसमें अल्तमश ने 37, अनस ने 23 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हसन अहमद ने 6 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 116 रन ही बना सकी और 31 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से उज्ज्वल ने 42, मुर्शिद ने 20 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अनमोल ने 3, माज ने 4, जैनुल, अल्तश ने एक-एक विकेट लिया। मैच के बाद कोच दीपक सिद्धू ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें