फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर में डली रॉड, फिर भी कांस्य पदक जीते अंकित, जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम

Wed, 01 Jan 2020 11:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अंकित दहिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंकित दहिया, सोनीपत के लाजवाब खिलाड़ी है। तीन साल बाद चोट को मात देकर रिंग में लौटे और सेमीफाइनल तक पहुंचे। लेकिन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के इस दिलेर के सामने फिर बदनसीबी खड़ी हो गई। कंधे में ऐसी चोट लगी कि रिंग छोड़कर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अंकित ने कांस्य पदक तो जीता ही, साथ में दर्शकों का दिल भी जीत लिया। 

विज्ञापन


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम में शामिल सोनीपत के पीपली गांव निवासी अंकित दहिया तीन बार के नेशनल चैंपियन हैं। साल 2015 के आखिर में एक सड़क दुर्घटना में लगी चोट ने अंकित को रिंग से बाहर कर दिया। तीन साल तक बिस्तर पर रहने के बाद वह चोट से संघर्ष करते रहे। पैर में रॉड पड़ गई, सर्वाइकल हुआ और डिस्क स्लिप हो गई। लेकिन दिलेरी देखिए। तीन साल बाद साल 2019 की शुरुआत में वह रिंग में लौटे। 63 केजी भार वर्ग में शानदार खेल दिखाया। हिमाचल में सीनियर स्टेट में चैंपियन बने। 

यह भी पढ़ें: हम में भी है दम, नहीं किसी से कम, इस बेटी का हुनर जान करेंगे सलाम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बागपत में बुधवार रात सेमीफाइनल मुकाबले में अंकित का सामना ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के दीपक सिंह से हुआ। लेकिन पहले ही राउंड में अंकित का हाथ ऐसा मुड़ा कि वह खड़े नहीं हो सके। अंकित को बाउट छोड़नी पड़ी। साथी खिलाड़ी डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे। सोनीपत के लिए रेफर कर दिया गया। अंकित के जाने के बाद सभी ने उनकी दाद दी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें