फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेशनल भीम आर्मी अध्यक्ष को बदनौली जाने से रोका

विज्ञापन
दौराला - दौराला थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह को ज्ञापन देते नेशनल भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्
विज्ञापन
दौराला। हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में दो पक्षों के विवाद के बाद हुए पथराव और फायरिंग में युवक की मौत के प्रकरण को लेकर शुक्रवार को नेशनल भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कटारिया ने दौराला थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने बदनौली जाने की तैयारी कर रहे लोकेश कटारिया को पबरसा स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया था।
विज्ञापन

लोकेश कटारिया ने बताया कि वह चार कार्यकर्ताओं के साथ बदनौली में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने और हापुड़ पुलिस अधिकारियों से बातचीत करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने कहा कि किसी को हाउस अरेस्ट करने से उसके मंसूबों को कमजोर नहीं किया जा सकता। वह जल्द ही बदनौली जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें