फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय तीरंदाजी में राजस्थान चैंपियन

Fri, 16 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के कंपाउंड इवेंट में राजस्थान ने सबसे ज्यादा पदक हासिल कर बादशाहत का ताज पहन लिया। टीम ने चारों इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर कुल 5 पदक जीतें। जिसमें दो स्वर्ण पदक जीतें। 5 पदक की बदौलत टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर पायदान पर है।
विज्ञापन


कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुई 36वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का कंपाउंड इवेंट बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। हालांकि राजस्थान टीम ने पहले दिन क्वालीफाई और रैंकिंग मैच में एक ही पदक हासिल किया। टीम की महिला वर्ग में स्वाति ने 720 में से 686 अंक हासिल कर रजत पदक जीता।

पुरुष व महिला वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ 16 टीमों में जगह बना ली। पुरुष वर्ग में चारों तीरंदाजों ने अपने तीरों की धार तेज करते हुए छठा स्थान हासिल किया। वहीं महिला टीम चौथे स्थान पर रही। शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टीम ने दूसरे दिन हुए तीन इवेंट में 4 पदक जीतकर सभी टीमों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के कंपाउंड व्यक्तिगत ओलंपिक इवेंट में राजस्थान के दो तीरंदाज रजत चौहान और सर्वेश पारिक ने अचूक निशाना साधते हुए टॉप तीन तीरंदाजों में जगह बनाई। इसमें से रजत चौहान ने स्वर्ण, सर्वेश पारिक ने कांस्य पदक जीते। इस मुकाबले में रजत और सर्वेश का मुकाबला क्वालीफाई मैच के स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा से हुआ। मिक्स इवेंट में राजस्थान के स्वामी और सर्वेश पारिक ने रजत पदक हासिल किया।

टीम इवेंट के पुरुष वर्ग में राजस्थान के तीरंदाजों ने स्वर्ण पदक पर अचूक निशाना साधा। राजस्थान पुरुष वर्ग के तीरंदाज रजत चौहान, सर्वेश पारिक, अजय सिंह और महिला वर्ग में स्वाति दीपमाला ने शानदार प्रदर्शन किया। अंक तालिका में कुल 9  टीमों ने जगह बनाई है। जिसमें से राजस्थान के पीछे मणिपुर और दिल्ली की टीमों ने तीन- तीन पदक ही जीते हैं। इसके अलावा राजस्थान के अलावा पीएसपीबी की टीम ही दो स्वर्ण पदक जीत सकी है। वहीं, राजस्थान के साथ दिल्ली ने ही दो रजत पदक हासिल किए है।

राजस्थान के दो तीरंदाज खेलेंगे एशियन चैंपियनशिप
बैंकाक में 1 से 8 नवंबर तक एशियन चैंपियनशिप होगी। इसमें राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करनेवाले राजस्थान के रजत चौहान और सर्वेश पारिक एशियन चैंपियनशिप खेलेंगे। दिल्ली के अभिषेक भी चैंपियनशिप के लिए चयनित तीरंदाजों में है। इन तीनों तीरंदाजों के बीच ही राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का कंपाउंड व्यक्तिगत ओलंपिक इवेंट हुआ था।

ओलंपियन डोला बेनर्जी ने भी देखा मैच
ओलंपियन डोला बेनर्जी बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंच गई। उन्होंने कंपाउंड इवेंट के मैच भी देखे। बेंगलूर की डोला ने कहा कि शनिवार से होने वाली रिकर्व इवेंट की तैयारियां पूरी है और मेरठ में पदक जीतने के उद्देश्य से ही आई है। 2010 में हुए कामनवेल्थ गेम में पदक जीतने वाली डोला ने कहा कि कंपाउंड में तीरंदाजों ने अच्छे खेल का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें