फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के सशक्तीकरण से ही राष्ट्र निर्माण संभव : श्रीचंद शर्मा

विज्ञापन
सरधना। केके प​ब्लिक स्कूल में आयोजित ​शिक्षक सम्मेलन को संबो​धित करते एमएलसी श्रीचंद शर्मा। संव
विज्ञापन
शिक्षक सम्मेलनों में विधायक श्रीचंद शर्मा और पूर्व विधायक संगीत सोम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ-सहारनपुर शिक्षक क्षेत्र के विधायक श्रीचंद शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। शिक्षकों के सशक्त होने से ही बच्चों में संस्कार विकसित होते हैं और राष्ट्र का वास्तविक निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
केके पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को विधायक श्रीचंद शर्मा और पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम ने क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित शिक्षक सम्मेलनों को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने आचार्य नेमीसागर जैन इंटर कॉलेज, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल और केके पब्लिक स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं से संवाद किया।
विज्ञापन

श्रीचंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ माध्यमिक शिक्षकों के साथ वित्तविहीन, संविदा शिक्षकों और शिक्षामित्रों को भी दिया जा रहा है। जो शिक्षक अभी योजना से वंचित हैं, उन्हें भी इससे जोड़ने का प्रस्ताव शासन के स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मान, पुरानी और नई पेंशन व्यवस्था, पदोन्नति, स्थानांतरण तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार जैसे विषयों पर लगातार काम किया जा रहा है। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधानसभा संयोजक दीपक शर्मा, संजय त्यागी, मनोज शर्मा, विनोद जैन, अंबुज प्रकाश, सत्य प्रकाश गुप्ता, धनपाल जैन, सुशील कुमार, संजीव कुमार, गौरव गुप्ता, प्रतीश कुमार, ललित गुप्ता, शानू जैन रहे।

सरधना। केके पब्लिक स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते एमएलसी श्रीचंद शर्मा। संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें