फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 फरवरी को देश-विदेश के विद्वान हस्तिनापुर में जुटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। प्राचीन ऐतिहासिक नगरी स्थित तीर्थधाम चिदायतन में होने वाली राष्ट्रीय जैन दर्शन विद्वत संगोष्ठी के आयोजन को लेकर गोष्ठी हुई। प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने प्रेसवार्ता में बताया कि 13 फरवरी से कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें देश विदेश से श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन

दिगंबर जैन दिव्य देशना ट्रस्ट दिल्ली एव उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के तत्वाधान में अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन उस्मानपुर दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा। इसमें देश के साथ आस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका से भी श्रद्धालु भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में जैन धर्म के प्रसिद्ध प्रवक्ता आ रहे हैं जिन्हें सुनने के लिए लोगों को इंतजार रहता है। कार्यक्रम में 100 से 150 विद्वान शामिल होंगे। जो प्रतिमान, योग द्रव्यमान, योग सृष्टि की रचना कर्मों का लेखा जोखा व जैन धर्म की पहचान कराने वाला आचरण, चार्णनी योग, अहिंसा के रास्ते पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के व्यवस्थापक सौरव जैन ने कहा कि यहां पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विद्वानों और वक्ताओं का मिलन हो रहा है। इससे पूर्व ऐसाकार्यक्रम महाराष्ट्र में आयोजित कराया गया था।
यह लेंगे भाग
प्रसिद्ध प्रवक्ता डॉ. हुकुमचंद भरील्ल, डॉ. राकेश जैन शास्त्री, ब्रह्मचारी हेमचंद हेम, पं. सचिन जैन, डॉ. अनेकांत जैन, पं. संजय जैन, पं. पीयूष जैन शास्त्री, पं. जीपी जोशी आदि भाग लेंगे। कार्यक्रम 13 फरवरी से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें