फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर पर कब्जा कर उगाई फसल, सिंचाई विभाग मौन

विज्ञापन
माइनर में किसानों द्वारा उगाई गई फसल। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
लावड़(मेरठ)। लावड़-भगवानपुर मार्ग से होकर गुजर रहे माइनर में पानी न आने पर किसानों ने कब्जा कर लिया है। किसानों ने माइनर में सरसों आदि की फसल की बुवाई कर रखी है। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

मवी से चिंदौड़ी, लावड़-भगवानपुर मार्ग से माइनर गुजर रहा है। कभी इस माइनर से सैकड़ों किसान फसलों की सिंचाई करते थे। अब कई साल से इसमें पानी नहीं आ रहा है। इसी का फायदा किसान उठा रहे हैं। भगवानपुर गांव के आसपास माइनर में किसानों ने खेती शुरू कर दी है। किसानों ने सरसों, बरसीम आदि की फसल उगा रखी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते किसानों के हौसले बुलंद हैं।
देदवा गांव में भी हो रहा कब्जा
रजबहे पर ध्यान न दिए जाने के कारण इन पर कब्जा होना शुरू कर हो गया है। लावड़-भगवानपुर गांव के अलावा देदवा गांव की बात करें तो यहां गांव से निकलते ही कभी रहबहा हुआ करता था, लेकिन इस पर पीडब्लूडी ने सड़क बना दी। इस कारण इस रजबहे का अस्तित्व लगभग खत्म हो गया है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

कार्रवाई की जाएगी
माइनर पर यदि किसानों ने फसल उगा ली है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सभी माइनर और रजबहों की सूची तैयार की जा रही है। - आशुतोष सारस्वत, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग

लावड़-भगवानपुर मार्ग पर माइनर में किसानों द्वारा उगाई गई फसल।- फोटो : LAWARD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें