फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएएस कॉलेज ने अपलोड किए 12 सौ लेक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लॉकडाउन के बाद से एनएएस कॉलेज में लगातार छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन क्लास कराई जा रही है। कॉलेज की वेबसाइट पर अब तक 12 सौ लेक्चर अपलोड किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश ऑनलाइन क्लास को लेकर 15 से ज्यादा मीटिंग जूम एप के जरिए सभी विभागाध्यक्षों के साथ ले चुके हैं। इसके साथ क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी की तरफ से ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर जारी किए गए फार्मेट पर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
प्राचार्य डॉ. वीपी राकेश ने बताया कि शिक्षक-शिक्षिकाएं जूम एप, वीडियो कांफ्रेंसिंग, स्काइप और व्हाट्स एप एवं ईमेल के जरिए ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षकों ने अपने लेक्चर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। जिस तरह से रेड जोन अभी खत्म नहीं हो पा रहा है, ऐसे में ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था आगे जारी रहेगी। वर्क फ्रॉम होम के तहत लेक्चर अपलोड करने व ऑनलाइन पढ़ाई में भौतिक विभाग के प्रवक्ता डॉ. हरीश गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक अभिषेक भाटिया, कंप्यूटर प्रोग्रामर आदित्य कटियार सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
आनलाइन पढ़ाई को लेकर लगातार समीक्षा की जा ही है। किस शिक्षक ने कितना योगदान दिया, इसका डाटा भी भेजा जा रहा है। ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी।-डॉ. वीपी राकेश, प्राचार्य एनएएस कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें