फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने नरेश पाल

विज्ञापन
भाकियू संघर्ष मोर्चा में चौधरी नरेश पाल सिंह जी को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का राष्ट्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा की बैठक में चौधरी नरेश पाल को मोर्चा का राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भाकियू संघर्ष मोर्चा शिक्षा संघ का राष्ट्रीय प्रभारी व इलियास कुरैशी पहलवान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल के आवास अशोक विहार कॉलोनी में संपन्न हुई। अखिलेश चौधरी ने बताया कि संगठन किसानों के लिए दिन-रात संघर्ष कर उन्हें उनका हक दिलाने का कार्य कर रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ क्षेत्र में जाकर गरीब मजदूर किसानों की भी सहायता करने का कार्य कर रहा है। मोर्चा ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री सभी के सहयोग से भिजवाने का कार्य किया है। गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल, बकाया भुगतान ब्याज सहित आदि मांगों को लेकर 17 सितंबर को हरिद्वार हर की पैड़ी से पैदल यात्रा चलकर दिल्ली संसद भवन तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त महाप्रबंधक दूरसंचार विभाग गजेंद्र सिंह तेवतिया एवं पूर्व पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह सिरोही को संयुक्त रूप से संगठन का राष्ट्रीय सलाहकार, छात्र नेता मयंक चौधरी को युवा प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्की चौधरी, जिला अध्यक्ष नवनीत चौहान, पवन चौहान, गजेंद्र सिंह तेवतिया, चौधरी बृजपाल सिंह अहलावत, कमलेश चौधरी, पूर्व प्रवक्ता राजवीर खटियान, पूर्व प्रवक्ता देवेंद्र तोमर, आकाश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें