फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीड़ित परिवार के लिए अखिलेश ने उठाई आवाज, सरकार से की 50 लाख और सरकारी नौकरी की मांग

Fri, 11 May 2018 03:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लखनऊ में सपा मुखिया को जानकारी देते मेरठ से पहुंचे नरेंद्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेरठ निवासी नरेंद्र गुर्जर के परिवार को 50 लाख रुपये, मकान और परिवार के व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

विज्ञापन


अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में नरेंद्र गुर्जर प्रकरण को लेकर मीडिया से मुखातिब थे। इस मौके पर नरेंद्र के परिजनों की मौजूदगी में सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि डौरली निवासी नरेंद्र गुर्जर को गोकशी के फर्जी केस में फंसाया गया। उसे हिरासत में लेकर बेरहमी से इतना पीटा कि उसकी जेल में मौत हो गई। कहा, नरेंद्र गुर्जर का परिवार मुझसे दिल्ली में मिला था। बताया कि पुलिस ने नरेंद्र के नाखून उखाड़ दिए, उसके गुप्तांगों में गंभीर चोट आई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हस्तिनापुर के भाजपा विधायक के कहने पर पुलिस ये सब कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की वीडियो रिकार्डिंग परिवार के पास है, जो सच बयां कर रही है। 

हस्तिनापुर विधायक पर साजिश रचने का आरोप
इस दौरान नरेंद्र के भाई जितेंद्र ने आरोप लगाया कि हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीक के कहने पर मेरठ पुलिस कार्य कर रही है। उनका भाई नरेंद्र गुर्जर गाड़ी चलाता था। 21 अप्रैल को भाड़ा बुक करके वह गाय लादकर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने दबिश डाली और उसे पकड़लिया। इसके बाद हिरासत में रखकर बेरहमी से मारा-पीटा और फिर जेल भेज दिया। जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की वीडियो रिकार्डिंग में नरेंद्र के पूरी शरीर पर चोट के निशान हैं। आरोप है कि मवाना  पुलिस ने 30 हजार रुपये की घूस मांगी थी। न देने पर उनके भाई को मार दिया गया। भाजपा के चारों विधायक और सांसद उन्हें धमकी देते हैं। पुलिस ने उन्हें रात 12 बजे अनशन से उठा दिया। उनकी मां से सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। सपा अध्यक्ष से न मिलने का दबाव भी डाला गया।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: थर्ड डिग्री से हुई नरेंद्र गुर्जर की मौत, इंस्पेक्टर समेत तीन सस्पेंड

विज्ञापन

न्याय कैसे मिलेगा 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव को जानकारी देते मेरठ से पहुंचे नरेंद्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्र गुर्जर के परिजनों को सपा नेता अतुल प्रधान लखनऊ लेकर पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ऐसे मुद्दे नहीं उठाओगे तो पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा। बकौल अतुल प्रधान, सपा मुखिया ने परिवार को पार्टी फंड से 5.50 लाख रुपये की मदद दिलाने, दिव्यांग जितेंद्र को ई-रिक्शा दिलाने और सपा की सरकार आने पर सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया। इस दौरान नरेंद्र के पिता मलखान सिंह, मां मुन्नी देवी, भाई अमित, ममता, रियासत अली,  सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, गुड्डू चौधरी मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें