- पांच बाइक पर 15 नकाबपोश युवकों ने की फायरिंग, सीसीटीवी में बाइकों पर आते दिखे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। कस्तला गांव के युवकों द्वारा नंगला शेखू में की गई फायरिंग और गाली गलौज के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर हत्या के प्रयास, धमकी देनें की धाराओं में तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नंगला शेखू निवासी जयभगवान ने तहरीर में बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब 4 बजे घर के बाहर खड़ा था। तभी बाइक पर कस्तला गांव निवासी अभी भरद्वाज, सनी गुर्जर, आकाश और अज्ञात युवक आए। घर के सामने बेटे मोहित का नाम लेते हुए गली गलौज की और तमंचे से फायरिंग कर दी।
पीड़ित के मुताबिक, गोली उसके पास से निकलकर गई। अरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव में कई जगह दबिश दी। आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ युवकों की पहचान पीड़ित ने की है। अन्य की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
-