फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के लिए चार कार्यकर्ताओं के नाम

Tue, 17 Dec 2024 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, धामपुर। बड़ी मंडी स्थित धर्मशाला में धामपुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी ने चार कार्यकर्ताओं के नाम पार्टी हाईकमान को भेजे हैं। 18 दिसंबर को अध्यक्ष पद के नामों की घोषणा होगी।रविवार को धामपुर की बड़ी मंडी स्थित धर्मशाला में चुनाव अधिकारी खेल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चुनाव अधिकारी ने धामपुर नगर के भाजपा मंडल का अध्यक्ष बनाने के पार्टी के सभी 68 बूथ अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की। चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं ने नगर भाजपा मंडल का अध्यक्ष बनने के लिए चार लोगों ने आवेदन किए हैं। जिनमें निवर्तमान नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, सेक्टर संयोजक विभोर अग्रवाल, नगर महामंत्री अनिल शर्मा और तनुज चौहान शामिल हैं। 18 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा पार्टी हाईकमान की ओर से लखनऊ से होगी।
विज्ञापन


- नहटौर में सात कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष बनने के लिए किए आवेदन

उधर, नहटौर भाजपा नगर मंडल के चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल ने बताया कि नहटौर में सात कार्यकर्ताओं की ओर से अपने नामों को अध्यक्ष बनने के लिए शामिल कराया गया है। इनमें अंकुश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, वैभव गोयल, कुलबीर चौधरी, हिमांशु गुप्ता, प्रदीप जोशी और अन्नी त्यागी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें