फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान: मुजफ्फरनगर के इस गांव में दस घरों पर लगीं बेटियों की नेम प्लेट

Sun, 01 Nov 2020 12:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
beti bachao beti padhao - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर चरथावल के ग्राम लुहारी खुर्द में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत दस घरों पर बेटियों की नेम प्लेट लगाई गई। बेटियों को लेकर शपथ भी दिलाई गई। न्यायाधीश सलोनी रस्तोगी ने बालिकाओं को कानूनी जानकारी दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन को कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य जांच एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल संबंधी विभिन्न मुद्दों के प्रति जागरूक किया। बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया एवं ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ ग्राम पंचायत में गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना की गई। गुड्डी-गुड्डा बोर्ड की स्थापना से ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात का पता चल सकेगा। ग्राम पंचायत में स्कूल से ड्रॉप आउट किशोरियों का चिह्नीकरण एवं उनकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बालिकाएं चिह्नित कर उनके स्कूल में प्रवेश कराने की कार्यवाही की जा रही है। बालिकाओं को पुस्तकें एवं ड्रेस वितरित की गई। ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर 10 घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाकर ग्रामीणों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए न्यायाधीश सलोनी रस्तोगी के द्वारा अपने हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन हुआ।

गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं अन्नप्रासन भी कराया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन, श्रम प्रर्वतन अधिकारी अरविंद नेगी, ग्राम प्रधान तमरेज अली, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश गौड़, सामाजिक कार्यकर्ता एवं किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या बीना शर्मा, विमला देवी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी हेमलता, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी, जिला समन्वयक रेनू सिंह एवं शिवम एवं महिला कल्याण विभाग, आईसीडीएस एवं स्वस्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें