फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम राजा बदनाम, मौत के कुएं में दौड़ती बाइक, खतरे में जान

विज्ञापन
नौचंदी मेले में मौत का कुआं चालक बदनाम राजा
विज्ञापन
मेरठ। आधुनिकता की दौड़ में बहुत कुछ बदल गया। बदलाव की इस क्रांति में कस्बों और शहरों में लगने वाले मेले-ठेले आज भी अपना स्वरूप बरकरार रखने में कामयाब हैं। इसी सिलसिले में मौत का कुंआ मेले में आने वाले हर शख्स को रोमांचित कर देता है। फिलवक्त मेरठ शहर में मेला नौचंदी गुलजार है। इसमें मशहूर सहारनपुर के स्टंटमैन बदनाम राजा का मौत का कुंआ सभी को अचंभित कर रहा है।
विज्ञापन

42 वर्ष के बदनाम राजा ने बताया कि 14 वर्ष की आयु से स्टंट कर रहा है। स्टंट करते समय बहुत बार पैर में फैक्चर भी हो जाता है। बाइक और कार के स्टंट करने पर लोगों से ईनाम भी मिलता है। उनके साथी अरूण तीन साल से उनके साथ कार्य कर रहे हैं। बदनाम राजा ने बताया कि शुरूआत में शौक के लिए कार्य करते थे। बाद में आनंद आने लगा और अब रोजगार का भी जरिया है। इतना बड़ा रिस्क लेने के सवाल पर बोले कि भगवान की इच्छा से सब सही चल रहा है। लापरवाही से चोट भी लग सकती है। ऐसे में भगवान की मर्जी के बिना कुछ नहीं होता है। रोजाना छोटी-छोटी चोट लगती रहती है। बताया कि भारत फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने का मौका भी मिला था। इससे उनकी पहचान बढ़ी है। बड़े मंचों पर नेतृत्व करने का मौका भी मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें