फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नजीबाबाद फ्लाईओवर पर एंबुलेंस और मारुति की टक्कर, महिला की मौत, कई घायल

Mon, 01 Sep 2025 11:36 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

नजीबाबाद के भारत सिनेमा फ्लाईओवर पर देर रात एंबुलेंस और मारुति की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में हल्दौर की महिला लक्ष्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
बिजनौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में नजीबाबाद नगर की आबादी के बीच स्थित भारत सिनेमा फ्लाईओवर पर रविवार देर रात भीषण हादसा हो गया। लगभग 2:30 बजे एक एंबुलेंस और मारुति इको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में हल्दौर के गांव पावटी निवासी लक्ष्मी (23) गंभीर रूप से घायल हुईं। उन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Meerut: सितंबर में 81 मिमी बारिश से तर हुआ मेरठ, कक्षा 8 तक के स्कूलों में छुट्टी-AQI भी सुधरा

मारुति कार में सवार जागेश(42), सोहित(34),  मोहित(25) और उसकी पत्नी लक्ष्मी सवार थे। कार चालक बरम सिंह (धर्मकोटा, हल्दौर निवासी) भी घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी समीपुर और फिर गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया।

एंबुलेंस चालक अमित सक्सेना (निवासी गजरौला) भी हादसे में घायल हुआ है। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें