फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orange Alert For Rain: मेरठ में भारी बारिश के कारण कक्षा 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित

Mon, 01 Sep 2025 10:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बीईओ को आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। सोमवार को सुबह जारी आदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कक्षा 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूल आज बंद रहेंगे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को आदेशित किया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन सख्ती से कराया जाए।

बारिश के चलते सुबह से ही कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें