फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नई बस्ती वॉरियर ने सचिन इलेवन को 20 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कुंडा स्थित आरएसए क्रिकेट मैदान में चल रहे हिम्मत सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को नई बस्ती इलेवन और सचिन इलेवन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें नई बस्ती इलेवन की टीम ने 20 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

नई बस्ती वॉरियर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इसमें आशीष कुमार ने 69, जेद सिद्दीकी ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सचिन इलेवन की ओर से विकास ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिन इलेवन की टीम 23.4 ओवर में 10 विकेट पर 167 रन ही बना सकी। टीम की ओर से साकिब ने 28, नितिन ने 30 और अक्षित मलिक ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिवम ने तीन, आशीष और आर्यन ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच आशीष कुमार को चुना गया। मैच के बाद मुख्य अतिथि उज्जवल चौधरी, आकाश कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच प्रभास राजू ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें