फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खो–खो प्रतियोगिता में नाहिद की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। गुडविन इंटर कॉलेज हर्रा में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन आयोजित गोला फेंक प्रतियोगिता में कक्षा छह के अजीम, कक्षा आठ के साहिब, कक्षा नौ के फैजान और कक्षा 12वीं के रूमान चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में कक्षा छह के आतिफ, कक्षा सातवीं के शुएब, कक्षा आठवीं से अदनान, कक्षा नौवीं से अनस और कक्षा 12वीं से आरिश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कबड्डी मुकाबले में कैप्टन सादिक की टीम ने कैप्टन फैजान की टीम को कड़े मुकाबले में छह अंकों से पराजित कर विजय प्राप्त की। खो-खो प्रतियोगिता में नाहिद की टीम ने सना की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान चेयरमैन दीन मोहम्मद चौहान, मनव्वर जसड़, भारत भूषण, सलीम चौधरी, मनोज कुमार, सूरज और अमित चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें