फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो निकालकर नगमा मांग रही थी वोट, अचानक रोड शो छोड़कर चली गई

Mon, 06 Feb 2017 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
लोगों से बातचीत करती नगमा
विज्ञापन
कांग्रेस की स्टार प्रचारक एवं मेरठ-हापुड़ लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी नगमा ने रविवार को मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। रोड शो आरटीओ कार्यालय के पास से शुरू होकर सेंट्रल मार्केट, पीवीएस, एल ब्लाक चौराहा होते हुए जाकिर कालोनी, फतेल्लापुर रोड व कांच का पुल पहुंचा। नगमा ने लोगों से पार्टी प्रत्याशी आजाद सैफी के लिए वोट मांगे। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने नगमा का स्वागत किया। हालांकि किसी जरूरी कार्य के चलते नगमा बीच में ही रोड शो छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल व्यापारी को देखने अस्पताल पहुंची

नगमा के साथ छाता लेकर चलता कार्यकर्ता
नगमा बदमाशों की गोली से घायल हुए ब्रह्मपुरी के घायल व्यापारी सुशील को देखने के लिए शारदा रोड स्थित मृत्युंज्य अस्पताल भी पहुंची। यहां पर उन्होंने घायल सुशील से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। नगमा ने कहा कि वे घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन से बात करेंगी। उन्होंने फोन पर एसपी सिटी से बात की और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर उनके साथ कांगेस सेवादल के रोहित गुर्जर और संजय गोयल गैलेक्सी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें