फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन से किसान का पीछा कर रही थी यह नागिन...

Fri, 14 Jul 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
ग्रामीणों ने नागिन को मार डाला
विज्ञापन
जोड़े में से नाग को मारना एक किसान को इतना भारी पड़ गया कि बीस दिन तक नागिन उसके पीछे ही पड़ गई। कई दिन तक दहशत में रहने के बाद बुधवार को किसान ने अन्य ग्रामीणों की मदद से इस नागिन को मार डाला। इसके बाद ही ग्रामीणों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


सहारनपुर के नानौता क्षेत्र के गांव खुड़ाना निवासी किसान राजेश कुमार करीब 20 दिन पूर्व अपने खेत में गया था। मजदूरों संग काम करने के दौरान नाग-नागिन का जोड़ा वहां दिखाई दिया। इसे देख मजदूर भाग गए। लेकिन राजेश कुमार ने नाग-नागिन के जोड़े को लाठी मारी। इससे नाग तो मौके पर ही मर गया जबकि नागिन वहां से निकल गई। इसके बाद राजेश घर आ गया। बताया जाता है कि अगले दिन जब राजेश फिर खेत में गया तो नागिन अचानक उसके सामने आ गई। उसने उसका रास्ता रोका। बड़ी मुश्किल से राजेश वहां से निकला। राजेश के मुताबिक यह सिलसिला कई दिन तक चलता रहा।
विज्ञापन

किसान राजेश कुमार
परिजनों के अनुसार राजेश इतनी दहशत में था कि वह घर से बाहर निकलने में भी घबराने लगा था। रात को सोते समय सपने में भी नागिन ही दिखने लगी थी। करीब बीस दिन तक चले इस खेल से परेशान होकर उसने नागिन से निपटने की ठानी। बुधवार सुबह वह खेत गया तो नागिन फिर से दिखी। वह उसे देखकर भागा तो पीछा करने लगी। इसी दौरान उसने मोबाइल फोन पर कुछ ग्रामीणों को बुला लिया। ब्रिजेश कुमार, संजय राणा, सुरेश कुमार, लीलावती, रवींद्र कुमार, शिव कुमार आदि ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों के लाठी से वार करने पर नागिन पीपल के पेड़ पर चढ़ गई। तभी मौका पाते ही ग्रामीणों ने नागिन को पेड़ से नीचे गिरा दिया और फिर लाठी से वार कर नागिन को मार डाला। इसके बाद राजेश और अन्य ग्रामीणों ने राहत महसूस की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें