फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर पंचायत ने कस्बे से अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
नगर पंचायत व पुलिस द्वारा कसबे से अतिक्रमण हटवाते हुए। (स्त्रोत पंचायत) फलावदा।
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे के मुख्य मार्ग व बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने पुलिस के साथ मिलकर हटवाया। अतिक्रमण हटाने में व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन व निकाय कर्मचारियों के साथ नगर में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर में मुख्य बाजार से होते हुए मवाना रोड, पुराने बस स्टैंड, नया बस स्टैंड व अटल चौक तक सड़क के दोनों ओर व्यापारियों ने सामान, तख्त डालकर, वाहन खड़ा कर अतिक्रमण कर रखा था, जिसे कर्मचारियों द्वारा जेसीबी आदि से हटाया गया। अतिक्रमण हटाते वक्त टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।
अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार ने बताया कि कस्बे के मुख्य मार्गों पर दोनों ओर अतिक्रमण किए जाने के चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। उसी के मद्देनजर नगर में अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा एवं इसकी निरंतर निगरानी भी की जाएगी। किसी भी प्रकार के अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अतिक्रमण हटवाते हुए, सामान जब्तीकरण व जुर्माना आदि की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि सभी नगरवासी अपनी दुकान, मकान, प्रतिष्ठान के आगे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें व अपने आस-पास साफ-सफाई रखकर नगर पंचायत का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें