फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रा अजरा बनीं एक दिन की अधिशासी अधिकारी

विज्ञापन
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में एक दिन की अ​धिशासी अ​धिकारी बनी छात्रा अजरा चौहान। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में कक्षा 11वीं की छात्रा अजरा चौहान को एक दिन का अधिशासी अधिकारी बनाया गया। चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज की छात्रा अजरा ने अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी संभालते हुए नगर पंचायत के कामकाज को नजदीक से देखा और अधिकारियों से प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने छात्रा को कार्यालय के कार्य, फाइल प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, जल निकासी और जनता की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में बताया। अजरा चौहान ने कस्बे के वार्डों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के सुझाव दिए। छात्रा ने कहा कि यह अनुभव उसके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन रहा। इससे उसे प्रशासनिक सेवा की वास्तविक समझ मिली। अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने कहा कि ऐसी पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें