फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर पंचायत ने मुख्य मार्ग से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण हटवाती नगर पंचायत की टीम स्रोत विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से चले आ रहे अवैध अतिक्रमण को नगर पंचायत की टीम ने मंगलवार को हटवा दिया। यह कार्रवाई स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी द्वारा की गई शिकायत पर की गई।
शिकायत में प्रभारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया था कि कृषि विज्ञान केंद्र के दोनों ओर मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से दुकानदारों व अन्य लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र अपनी पहचान खो रहा था। वहीं इस मामले में एसडीएम संतोष कुमार ने भी चार दिन पूर्व नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश नगर पंचायत को दिए थे।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देशों के अनुपालन में नायब तहसीलदार सचिन चौधरी, अधिशासी अधिकारी राजीव जैन व थाना पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी व कर्मचारियों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे से ठेले, अस्थायी दुकानों के टीन शेड, लकड़ी के खोखे व अन्य अवैध निर्माण हटवाए गए। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी ने नगर पंचायत व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि आगे भी मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर नगर पंचायत के लिपिक उमेश चौहान, संजय, मिंटू आदि दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अभी मुख्य मार्ग पर है अवैध अतिक्रमण
कस्बे के लोगों ने कहा कि नगर पंचायत को यह कार्रवाई मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण करने वाले सभी लोगों पर करनी चाहिए। इस कार्रवाई में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। अभी यह कार्रवाई दो दर्जन से लोगों पर की गई है और सैकड़ों लोगों ने मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण कर रखा है।

अवैध अतिक्रमण हटवाती नगर पंचायत की टीम स्रोत विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें