फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर, हर्रा और खिवाई होंगी नई नगर पंचायत

Fri, 09 Sep 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने जिले के तीन गांवों को इस माह नगर पंचायत की सौगात दी है। मुस्लिम आबादी बहुल इन तीन गांवों में किठौर विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के हर्रा व खिवाई गांव शामिल हैं। इन तीन नई नगर पंचायतों के साथ अब जनपद में 13 नगर पंचायत हो गई हैं।
विज्ञापन

जनपद में अब तक परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, फलावदा, बहसूमा, दौराला, लावड़, सिवाल खास, करनावल, खरखौदा और किठौर नगर पंचायत थीं। जबकि आबादी और क्षेत्रफल के साथ ही तमाम परिस्थितियों के मद्देनजर तीन गांव नगर पंचायत बनने के लिए पिछले कई सालों से दावेदारी कर रहे थे। इनमें किठौर विधानसभा क्षेत्र का गांव शाहजहांपुर और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव हर्रा और खिवाई थे। इन तीनों को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए दोनों ही विधानसभाओं के विधायक सरकार में पैरवी कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री और किठौर से विधायक शाहिद मंजूर ने बताया कि शाहजहांपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने की मंजूरी करीब 15 दिन पहले कैबिनेट की बैठक में दे दी गयी थी। जबकि बृहस्पतिवार को फिर हुई कैबिनेट की बैठक में सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद की मेहनत सफल रही और हर्रा व खिवाई गांव को भी नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें