फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पार्षद ने की डॉक्टर से छेड़छाड़, धमकी दी

Fri, 09 Sep 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पार्षद नूर आलम ने बृहस्पतिवार को सपा से जुड़ी महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़िता पिलोखड़ी रिपोर्टिंग चौकी पर केस दर्ज कराने पहुंची तो आरोपी पार्षद भी वहां माफी मांगने पहुंच गया। लेकिन पीड़िता ने जान का खतरा बताकर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
शास्त्रीनगर क्षेत्र निवासी इस महिला डॉक्टर का लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में क्लीनिक है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे वह क्लीनिक से घर जा रही थी। फतेहल्लापुर में सपा पार्षद नूर आलम ने महिला डॉक्टर से अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला का हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। महिला डॉक्टर ने विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो पार्षद ने जान से मारने की धमकी दे दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी में चला ड्रामा
महिला डॉक्टर सपा पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कराने पिल्लोखड़ी रिपोर्टिंग चौकी पर पहुंच गई। इसका पता लगते ही आरोपी पार्षद भी वहां पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक नूर आलम ने समाजवादी पार्टी से जुड़े होने का वास्ता देकर महिला डॉक्टर से माफी मांगी और केस दर्ज न करने की गुहार लगाई। महिला डॉक्टर ने कहा कि मेरे पति बाहर रहते हैं। मुझे रोजाना क्लीनिक पर आना होता है, जिसके चलते खतरा है। महिला ने छेड़छाड़ और जान का खतरा बताकर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें