फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ता पालना है तो नगर निगम से लेना होगा लाइसेंस

Sun, 27 Dec 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर अब किसी को कुत्ता पालना है तो उसको नगर निगम से लाइसेंस लेना होगा। यह निर्णय शनिवार को नगर निगम कार्यकारिणी की पुनरीक्षित बजट बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ कि अब कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए नगर निगम में निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

हालांकि यह प्रस्ताव आगामी 31 दिसंबर को होने वाली नगर निगम बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड में पास होने के बाद ही अंतिम निर्णय होगा। साथ ही यह भी फैसला लिया जाएगा कि अगर कोई लाइसेंस लिए बिना कुत्ता पालता है तो उस पर कितना जुर्माना लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें