फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की डस्टबिन खरीद पर बैठी जांच

Sat, 20 Feb 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन द्वारा खरीदे गए डस्टबिनों पर जांच बैठ गई है। नगरायुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जांच के आदेश देते हुए इनके भुगतान पर रोक लगा दी है। उधर, महापौर ने नगरायुक्त से 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने बुधवार के अंक में नगर निगम के डस्टबिन खरीद में गड़बड़ी का खुलासा किया था। जिसके बाद नगरायुक्त उमेश प्रताप ने निरीक्षण कर शहर में लगे डस्टबिनों की स्वयं जांच शुरू कर दी। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच करने और शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

उधर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भी नगरायुक्त को पत्र लिखकर डस्टबिन की जांच कराने के निर्देश दिए हैं और 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि नगर निगम ने 13वें वित्त आयोग के 1 करोड़ 42 लाख रुपये में 1500 डस्टबिन खरीदे हैं। जो शहर में जगह-जगह लगाए जा रहे हैं। डस्टबिन प्लास्टिक का है, जो लोहे के स्टैंड पर लगा है। इसकी खरीद में भारी गोलमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें