फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी और पार्षद आमने-सामने

Thu, 20 Sep 2018 01:50 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी बैठक के दौरान पार्षद और कर्मचारी नेताओं के बीच उपजे विवाद का अभी तक अंत नहीं हो पाया है। एक ओर कर्मचारी नगर निगम में धरने पर बैठे हैं, वहीं पार्षद की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि नगर निगम कर्मचारियों की शिकायत पर नगरायुक्त ने भी जांच कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन बुधवार तक जांच शुरू नहीं हो पाई। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

कार्यकारिणी बैठक में पार्षद सविता गुर्जर ने कर्मचारी नेता पर एक ही सीट पर जमे रहने और शीघ्र ही पटल परिवर्तन करने का प्रस्ताव रखा था। इसके विरोध में नगर निगम के कर्मचारी धरने पर उतर आए। तीन दिन तक नगर निगम में ताला भी लटका रहा। नगरायुक्त मनोज चौहान के आश्वासन पर कर्मचारियों ने तालाबंदी वापस ले ली। लेकिन कर्मचारी लगातार धरने पर बैठे हैं। कर्मचारी नेता लोकेश शर्मा ने कहा कि नगरायुक्त हमारे विभाग के मुखिया हैं। उन्होंने हमेें आश्वासन दिया था कि 24 घंटे में अपर नगरायुक्त जांच पूरी करके रिपोर्ट जारी करेंगे। लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं हो पाई है। जब तक जांच पूरी नहीं होती है धरना चलता रहेगा। उधर सविता गुर्जर का कहना है कि उन्होंने सदन में शासनादेश के अनुपालन की बात कही थी। हमने पुलिस के आला अधिकारियों को अपनी बात बता दी है। जांच की जा रही है। हमें अधिकारियों से न्याय की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें