फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह की याद में निकाला भव्य नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा।
विज्ञापन

श्रद्धापुरी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सोमवार को क्षेत्र में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वाहे गुरु वाहे गुरु का जाप किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा सत्संग कंकरखेड़ा से शुरू होकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर संपन्न हुआ।
कीर्तन में पंज प्यारे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे चल रहे थे। पालकी को सुंदर फूलों व रंगीन रोशनी से सजाया गया था। उसके पीछे गतका पार्टी तलवार, भाले व लाठियों से जौहर दिखा रही थी। इस दौरान बहन अमृत कौर व मान कौर का जत्था संगत को जाप करा रहा था। पंजाब से आए फौजी बैंड ने नगर कीर्तन की शोभा में चार चांद लगा दिए। साथ में चल रहे शबद चौकी जत्थे ने भी वाहे गुरु का गायन किया। नगर कीर्तन में चल रही धार्मिक प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान पेय पदार्थों के स्टाल लगाकर सेवादारों ने सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु पर्व की सभी को बधाई देते हुए प्रधान सरदार मंजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि हमें अपनी गौरवशाली कुर्बानियों व इतिहास पर गर्व है। गुरु गोबिंद सिंह की बदौलत आज हम सब अपने धर्म पर कायम हैं। उन्होंने बताया कि दो जनवरी को गुरु नानक बाजार स्थित दशमेष पब्लिक स्कूल में कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। इसमें पंजाब से पंथ प्रसिद्ध रागी भाई प्रभजिंदर सिंह आ रहे हैं। इस दौरान गुरु वचन सिंह ढिल्लो, तेजवंत सिंह तेजी, सुरेन्द्र कोहली, इकबाल सिंह धारीवाल, रमिन्द्र सिंह सलूजा, धीर सिंह, सुरजीत मजीठिया, सरदार जगदीप सिंह उर्फ बंटी बरनाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें