फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन का तामझाम, शहर जाम, महिला सिपाही से छेड़छाड़

Sun, 22 Jan 2017 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नामांकन के तामझाम में शनिवार को शहर जाम रहा। प्रमुख दलों के प्रत्याशी पर्चे भरने पहुंचे तो उनके साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ ही वाहनों का काफिला रहा। जिससे शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई। लोग घंटों जाम में फंसे रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। एक प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के पास जबरन बैरीकेडिंग से निकलने को लेकर महिला सिपाही से छेड़छाड़ करते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन


शनिवार को बसपा, भाजपा और रालोद के छह प्रत्याशियों सहित तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनके साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ ही काफी संख्या में वाहन थे। नामांकन जुलूस जब सड़कों पर पहुंचा तो जाम लग गया। ईस्टर्न और वेस्टर्न कचहरी रोड के अलावा दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, एनएएस कॉलेज मार्ग, मेघदूत पुलिया पर भयंकर जाम रहा। इसका असर शहर के अन्य इलाकों में पड़ा।

नहीं की पहले से व्यवस्था
शहर को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पहले से कोई व्यवस्था नहीं की। न तो चौराहों पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी थे और न ही जाम लगने के बाद उसे खुलवाने की कोई मशक्कत की गई। यही कारण रहा कि शहर के लोग घंटों जाम में फंसे नेताओं और पुलिस को कोसते नजर आए।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट के पास रहा बुरा हाल
कलक्ट्रेट में भीड़ जाने से रोकने के लिए कलक्ट्रेट परिसर के चारों तरफ दो सौ मीटर पर पुलिस ने बैरीकेडिंग की हुई है। प्रत्याशियों के जुलूस जब यहां पहुंचे तो कलक्ट्रेट के आसपास का इलाका पूरी तरह से जाम रहा। मौके पर काफी पुलिस फोर्स था। लेकिन लोगों को जाम से निजात नहीं मिली।

महिला सिपाही से अभद्रता
नामांकन जुलूस के दौरान एक पार्टी के प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने जबरन अंबेडकर चौराहे की तरफ जाने का प्रयास किया। उस वक्त वहां एक महिला कांस्टेबल और सिपाहियों की ड्यूटी थी। महिला सिपाही ने कार्यकर्ताओं को रोकना चाहा तो कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी कर जबरन बैरीकेडिंग के बीच से निकलने लगे। इस बीच कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की करते हुए आगे जाने की कोशिश की। महिला सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो एक कार्यकर्ता ने उसे धक्का दे दिया। बाद में प्रत्याशी ने ही अपने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए रोका। एसपी सिटी ने इस मामले में कहा कि भीड़ को रोकने के लिए पुरूष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें